फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा जगत के लिए वरदान है होम्योपैथ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ की ओर से हैनीमैन की 267वीं जयंती पर सोमवार को संगोष्ठी व सम्मान का आयोजन किया गया। लोढ़ी स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि होमियोपैथ चिकित्सा आज के समय में चिकित्सा जगत के लिए वरदान है। इस पैथी में असाध्य रोगों का इलाज संभव है। जब विश्व में कोरोना ने तांडव मचाया था, तब होमियोपैथ दवा के माध्यम से आम जनमानस का बचाव हुआ। यह पैथी अन्य के तुलना में सस्ती और सुलभ है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव ने कहा कि होम्योपैथ चिकित्सा के जनक संत हेनीमैन ने संपूर्ण दुनिया को इस चिकित्सा पद्धति के रूप में सस्ती सुलभ चिकित्सा पैथी देकर समाज सेवा का कार्य किया। होम्योपैथिक औषधियों में वो ताकत है जो किसी भी रोग को जड़ से समाप्त कर सकता है। कार्यक्रम में डॉ. आनंद नारायण, डॉ रश्मि सिंह आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता होमियोपैथ चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष सोनी ने की। इस अवसर पर डॉ. शोभा यादव, आनंद नारायण, डॉ. रेनू सिंह, डॉ.राज मोहन पाण्डेय, विपुल नारायण सिंह, डॉ. मनोज, डॉ. महिपाल, विनय शंकर, डॉ.ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. मोहित, डॉ. जेएन तिवारी, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सुजीत पाल, डॉ. चंद्रेश चौधरी, डॉ. चंद्र भूषण पांडेय, डॉ. प्रवीण सिंह, राज मोहन पांडेय, डॉ. मिलन सिंह डॉ. मारकंडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें