फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने सोनभद्र के बीना इको पार्क का किया शिलान्यास

Thu, 23 Jul 2020 09:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
सोनभद्र के शक्निगनर क्षेत्र में गृह मंत्री और कोयला मंत्री द्वारा ई-माध्यम से एनसीएल बीना के इको पार्क का शिलान्यास किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में बृहस्पतिवार को मंत्री संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी की उपस्थिति में गृह मंत्री अमित शाह ने बृहद पौधरोपण अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ किया। साथ ही इलेक्ट्रोनिक माध्यम से एनसीएल के बीना इको पार्क का शिलान्यास भी किया। एनसीएल में 80 हजार पौधरोपण व 20 हजार पौधों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


योजना के तहत कोल इंडिया के विभिन्न स्थानों पर छह लाख पौधे रोपे जाएंगे। बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एनसीएल के बीना क्षेत्र में इको पार्क का भी शिलान्यास किया। एनसीएल में 80 हजार से अधिक पौधौं का रोपण तथा 20 हजार से अधिक फलदार पौधों का वितरण किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान कोयला मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।

यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संचालित हुआ जिसमें एनसीएल की सभी परियोजनाएं एवं कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनी ई-माध्यम से जुड़ी रहीं। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने इलेक्ट्रोनिक माध्यम से एनसीएल के बीना इको पार्क का शिलान्यास किया तथा एक दिन में 150 स्थानों पर छह लाख से अधिक पौधों के रोपण तथा पांच लाख से अधिक पौधों के वितरण के लिए कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीएल मुख्यालय में सीएमडी प्रभात कुमार सिन्हा, सीधी सिंगरौली सांसद, रीति पाठक, एनसीएल के निदेशक(तकनीकी/ संचालन) गुणाधर पांडेय, निदेशक(कार्मिक) बिमलेंदु कुमार, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) डॉ. अनिन्दय सिन्हा, निदेशक(वित्त) राम नारायण दुबे, श्रमिक एवं अधिकारी संघ के पदाधिकारी , मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य इस पुनीत कार्य के साक्षी बने तथा मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

70 हजार वर्ग मीटर में है इको पार्क

शक्तिनगर। बृहस्पतिवार को एनसीएल की बीना परियोजना में जिस इको पार्क का शिलान्यास किया गया उसका अनुमानित क्षेत्र लगभग 70000 वर्ग मीटर हैं तथा यहां स्थित जलाशय की क्षमता लगभग 210000 घन मीटर की है। इस पार्क में विभिन्न वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण के साथ ही खदान के पानी का भी शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मदद

शक्तिनगर। एनसीएल परिक्षेत्र के पर्यावरण, परिस्थितिकी तंत्र, क्षेत्रीय फ्लोरा एवं फौना के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए जिन परंपरागत पौधों का रोपण हुआ है उनमें मुख्यत: बांस, सिसु, करंज, बहेरा, नीम, अर्जुन, आंवला, सागौन, कचनेर, खमेर, सिरिस, सुबबुल, जंगल जलेबी, चटिम, अमलतास, महुआ, जामुन, आम, अमरुद, गुलमोहर, चिरोल, अकासिया, अशोक ,पेंडुला इत्यादि शामिल हैं। वृक्षारोपण अभियान के दौरान वितरित किए जाने वाले फलदार पौधों में मुख्यत: आम, अनार, नींबू, आंवला, पपीता, अमरूद, केला, जामुन, कटहल इत्यादि प्रमुख रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें