इच्छितापुरम परिसर में बुधवार की देर शाम कलवार-जायसवाल समाज ने अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली। इस मौके पर समाज की किताब का भी संयुक्त रूप से विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तरी वाराणसी के विधायक रविंद्र जायसवाल, बीएचयू के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही, विजय जायसवाल, अजय, वीरेंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। विधायक ने कहा कि समाज में कोई भी व्यक्ति बड़ा और छोटा नहीं होता है।
समाज के सभी लोगों को एक में पिरो कर साथ चलने की आवश्यकता है। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलने से सबका विकास संभव है। सांसद ने होली गीतों के माध्यम से होली मिलन समारोह के बारे में बताया।
विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि सबको मिलकर समाज के दबे निचले वर्गों के भलाई व उत्थान के लिए काम करना चाहिए। अंत में समाज की किताब का संयुक्त रूप से विमोचन किया। कलवार जायसवाल समाज के अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने समाज के बारे में विस्तृत जानकारी व ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए सभी आगंतुकों और अतिथियों के प्रति आभार जताया।
अध्यक्षता देवनारायण जायसवाल तथा संचालन सुनील कुमार जायसवाल ने किया। इस मौके पर विनोद जायसवाल, मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, दिनेश अग्रहरि, राजकिशोर सिंह, पंकज जायसवाल, दिनेश आढ़ती, बालकृष्ण जायसवाल, भोला नाथ आढ़ती, राजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।