फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में तस्कर गिरफ्तार: पुलिस वाहन को मारी टक्कर, नोट फेंके, फायरिंग की फिर भी नहीं रुकी टीम

Tue, 02 Jun 2026 10:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में चोपन व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया।  
विज्ञापन
अवैध मादक पदार्थ बरामद करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह चार बजे मुठभेड़ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर प्रिंस सिंह को गिरफ्तार किया। उसे पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन

 
तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में पहले पुलिस वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर दूसरे की कार लेकर पीछे आई संयुक्त टीम को नोट फेंककर भरमाने की कोशिश की। बावजूद इसके पुलिस टीम पीछे नहीं हटी तो फायरिंग कर दी। तस्करों के वाहन से अफीम, डोडा और तमंचा बरामद हुआ। कार सहित बरामद माल की कीमत करीब 58.85 लाख है। 

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि चोपन, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने डाला की तरफ से आ रही एक संदिग्ध सफेद कार को रोका लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पीछा करने पर कार सवारों ने कई बार पुलिस वाहन में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सलखन क्षेत्र में पीछा करते समय एसओजी का वाहन खराब हो गया। तब स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल ने अपनी निजी कार उपलब्ध कराकर पुलिस की मदद की। लगातार पीछा करने के बाद विरंजुआ क्षेत्र में घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसकी पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी प्रिंस (27) के रूप में हुई। 

इसे भी पढ़ें; UP: नमो घाट पर पिटाई से जान गंवाने वाले युवक के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

पूछताछ में उसने बताया कि वह डाल्टनगंज से मादक पदार्थ खरीदकर लुधियाना ले जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन किलोग्राम अफीम, 225 किलोग्राम डोडा, एक होंडा सिटी कार, तमंचा और कारतूस बरामद किया। उससे पूछताछ के आधार पर फरार साथी की तलाश की जा रही है। एसपी ने प्रदीप कुमार मोदनवाल को 10 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 

अधिकारी बोले
इस कामयाबी में स्थानीय नागरिक प्रदीप कुमार की भूमिका सराहनीय रही। अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर पुलिस की मदद में आगे ना चाहिए, जिससे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
-अभिषेक वर्मा, एसपी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें