फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी की हत्या कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से लगे मप्र के सिंगरौली में विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर पति फंदे से लटक गया। दोनों का शव रविवार सुबह घर में मिला। घटना सरई थाना क्षेत्र के बेलगांव गांव की है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

परिजनों से कई बिंदुओं पर पुलिस ने जानकारी जुटाई है। बेलगांव निवासी माया साकेत व पति सोनू साकेत का घर के अंदर शव मिला। विवाहिता के शव पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं सोनू का शव फंदे पर लटकता रहा।
इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले पत्नी की हत्या की फिर उसके बाद खुद फंदे पर झूलकर जान दे दिया। चर्चा है कि दो वर्ष पहले हुई शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रहा था।
विज्ञापन

इससे माया साकेत अपने मायके गन्नई गांव में रहती थी। आपस में हुए समझौते के बाद विवाहिता अपने ससुराल बेलगांव आई। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की विवेचना के बाद वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

महिला को प्रताड़ित करने का आरोप
शक्तिनगर। मृत महिला माया साकेत के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी के बाद से पति सोनू उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर विवाहिता मायके में रहने लगी थी, लेकिन दोनों पक्ष से परिवार व रिश्तेदारों के बीच हुई आपसी वार्ता के बाद माया साकेत को समझाकर उसे सुसराल में रहने की सलाह दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें