फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार फार्च्यूनर पेड़ से टकराई, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परसाटोला में रविवार को बनारस से छत्तीसगढ़ जा रही फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक बुरी तरह घायल हो गया। अन्य सवारों को हल्की चोट आई। सभी बनारस से बिलासपुर मुंडन कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे।
विज्ञापन

बनारस-अंबिकापुर मार्ग पर रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे बनारस से बिलासपुर जा रही फार्च्यूनर परसाटोला में अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। तत्काल लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। अंदर सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में फार्च्यूनर चला रहे अभय मिश्र (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं 38 वर्षीय अभिषेक मिश्रा (38), आंचल मिश्र (30), रंजीता मिश्र (35) निवासी बनारस को मामूली चोट आई है। गाड़ी में इनके अलावा चार बच्चे भी सवार थे। वे सभी सुरक्षित हैं। गंभीर रूप से घायल अभय मिश्रा को प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें