फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार छापे के बाद बिगड़ी तबीयत, आरआई समेत चार छुट्टी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिचौलियों की सक्रियता पर अंकुश लगाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में लगातार दो दिनों से सदर एसडीएम की जांच के बाद विभागीय कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने लगी है। सोमवार को कार्यालय के आरआई और तीन लिपिक अवकाश पर रहे। छुट्टी पर होने की वजह तबीयत खराब होना बताया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में मनमानी चरम पर है। लाइसेंस, परमिट, फिटनेस सहित विभिन्न कार्यों के लिए बिचौलियों का रैकेट सक्रिय है। बिना उनकी मर्जी के यहां कोई काम नहीं होता। ओवरलोड वाहनों की पासिंग में भी इन बिचौलियों की भूमिका सामने आती रही है। लगातार शिकायतों के बाद डीएम ने सदर एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया था। शुक्रवार को एसडीएम डॉ. केएस पांडेय के औचक जांच से खलबली मच गई थी। आसपास की दुकानों के शटर तक बंद हो गए थे। शनिवार को फिर से बिचौलिये कार्यालय में सक्रिय हुए तो दोपहर बाद एसडीएम ने फिर से छापा मारा। लगातार दो दिनों तक छापेमारी के बाद से बिचौलियों में खलबली मची है तो विभागीय कर्मचारी भी सकते में हैं। सोमवार को दफ्तर खुलने पर आरआई और तीन लिपिक अनुपस्थित रहे। एक साथ चार लोगों की अनुपस्थित चर्चा में रही। एआरटीओ भी आम दिनों की तरह 12 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे थे। इस बाबत पीटीओ विकास अस्थाना का कहना था कि आरआई और लिपिक अवकाश पर हैं। उनकी ओर से तबीयत ठीक न होने का प्रार्थना पत्र दिया गया है। अन्य कर्मचारी सामान्य दिनों की तरह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें