फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाजार में खिलौने वाला पिस्टल लहराया, हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर में शनिवार को दोपहर में एक युवक खिलौने वाला पिस्टल लहराने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। छानबीन में युवक मानसिक रूप से कमजोर निकला। परिजनों को बुलाकर हिदायत देते हुए उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

तहसील व थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर एक युवक पिस्टल लेकर बाजार में प्रदर्शन करने लगा। युवक का हुलिया ऐसा दबंग वाला रहा कि लोग देखकर भयभीत हो गए। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे।
दुद्धी चर्च के सामने गली से पकड़कर युवक को हिरासत में ले लिया। पिस्टल को हाथ में लेकर देखा तो गुब्बारा फोड़ने वाला खिलौने वाला पिस्टल था। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। कुछ ही देर में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। वह क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले भी अपने गांव में ऐसी हरकत की थी। युवक को रिश्तेदार की सुपुर्दगी में देते हुए इलाज कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें