फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह खौफनाक मंजर देख कांप उठी रूह

Wed, 11 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गेंगुआर में हुए दर्दनाक हादसे को देख हर शख्स की रूह कांप उठी। मदद में आए पुलिस कर्मी भी शव को देखकर विलचित हो उठे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जिसकी भी नजर गई वह पल भर के लिए शून्य सा हो गया। हर व्यक्ति की आंखें नम दिखी। महिला की गर्दन कटकर अलग होने, बच्चे का एक हाथ कटने और पेट फटने की घटना ने लोगों की रूह कंपा दी।

 हादसा इतना खौफनाक था कि एक बार शवों को देखने वाला व्यक्ति दोबारा देखने की हिम्मत तक नहीं जुटा सका। वहीं, हादसे में बाल-बाल बची मां-बेटी भी हादसे के बाद स्तब्ध दिखी।
विज्ञापन


बुधवार को राबर्ट्सगंज में ट्रक और टेंपो की भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के साथ आसपास की भीड़ जुट गई। तीन साल के बच्चे के पेट की आंत अलग हो गई थी जबकि महिला का गर्दन वहीं पास में पड़ा था।

पुलिसकर्मी ने जैसे ही सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े और महिला का धड़ उठाया तो वहां मौजूद हर सख्श की पलकें कुछ देर के लिए बंद हो गई।

 इससे भी खौफनाक मंजर मासूम बच्चे काशव उठाते समय दिखा। पुलिसकर्मी के आंखों से छलक रहे आंसू और खौफनाक मंजर जिसने देखा वह अवाक रह गया।

वहीं जो लोग हादसे में बच गए वह शवों का हाल देख बिलख पड़े। हादसे में टेंपो सवार मां चंदा और बेटी पूजा भी घायल हुईं। इसमें चंदा के सिर में गंभीर चोट आई है जबकि पूजा मामूली रूप से घायल हुई।

 पूजा ने बताया कि उसके परिवार के किसी सदस्य की हाल में शादी होने वाली है। इसी की तैयारी परिवार में चल रही है। उसी क्रम में वह और उसकी मां राबर्ट्सगंज बाजार में सामानों की खरीदारी करने आई थीं।
विज्ञापन


उसने बताया कि बाजार में देर हो जाने के नाते वह और उसकी मां सिर्फ कुछ कपडे़ खरीदकर ही लौट रही थीं। दोनो चंडी तिराहे के पास से टेंपो में बैठी थीं।

 उसने बताया कि टेंपो चालक ने डिवाइडर के पास से वाहन को मोड़ा था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दिया। इसके बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें