फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहल से कईयों के घरों में लौटी खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ‘‘मिशन शक्ति’’ नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष संतू सरोज ने टीम के साथ पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को सुना। इस दौरान पुलिस ने पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद सात जोड़े राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर अपने-अपने घर को चले गए। इसके अतिरिक्त तीन अन्य प्रकरणों में पति-पत्नी को निश्चित तिथि देते हुए उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया गया ।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आए दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया। सात जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने के लिए तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई । काउंसलिंग में थानाध्यक्ष के अलावा हेड कांस्टेबल संगीता पाठक तथा काउंसलर सरिता श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें