फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से गुल रही आधे नगर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मछली गली के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से आधे नगर की बिजली गुल रही। बिजली न होने पर लोगों को सर्वाधिक दिक्कत सुबह पानी भरने को लेकर हुई। कई जगह लोग हैंडपंप पर पानी भरते हुए देखे गए। वहीं दोपहर में 33 हजार लाइन में फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

नगर के मछली गली के पास में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर के जरिए शीतला मंदिर के पीछे, उत्तर मोहाल, अंबेडकर नगर, गुरुद्वारा, मेन मार्केट, नई बस्ती, पन्नूगंज मार्ग लेते हुए कई स्थानों पर बिजली की आपूर्ति होती है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक रविवार की रात करीब एक बजे अचानक 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे इन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। जिनके यहां इनवर्टर लगे भी हैं वह भी सुबह तक जवाब दे गए। आपूर्ति बाधित होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह पानी भरने को लेकर हुई क्योंकि सप्लाई की पानी बगैर मोटर चलाए छत पर नहीं चढ़ पाता है। इस नाते लोगों को डब्बा-बाल्टी लेकर आसपास के हैंडपंपों से पानी भरना पड़ा। उधर ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। सोमवार को दोपहर तकरीबन 12 बजे के बाद ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर लोगों को राहत मिली।
33 हजार लाइन में फाल्ट से आपूर्ति रहा ठप
छपका से नगर में आए 33 हजार लाइन में फाल्ट होने के कारण दोपहर में नगर में आपूर्ति बाधित हो गई। इनवर्टर जवाब देने के कारण महिला थाना के पास संचालित बिजली कार्यालय भी अंधेरे में हो गया। फाल्ट दूर करके आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

एसडीओ कार्यालय में कामकाज रहा प्रभावित
नगर के हाइडिल मैदान में संचालित विद्युत वितरण उपखंड प्रथम पर दोपहर में बिजली के अभाव में कामकाज प्रभावित रहा। एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराने के बाद उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन कामकाज न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
मछली गली के समीप लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इस नाते रात में नगर में आपूर्ति बाधित रहीं। ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति शुरू करा दिया गया है। दोपहर में 33 हजार लाइन में फाल्ट से आपूर्ति बाधित हो गया था, जो सही करा दिया गया है। - वीके सिंह, एसडीओ, विद्युत वितरण उपखंड प्रथम राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें