फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, चार सौ मीटर दूर पड़ी थी चप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के बगबइसा में शुक्रवार को रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिला। वह काम पर जाने के लिए एक दिन पहले घर से निकला था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर प्राथमिक विद्यालय के पास उसकी चप्पल और सब्जी से भरा थैला पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पनारी ग्राम पंचायत के टोला बगबइसा निवासी मुलायम यादव (27) ओबरा में काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह ओबरा जाने के लिए निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच शुक्रवार की भुसरिया नाला के समीप रेलवे पुल संख्या 362 के पास चोपन-गुरमुरा रेल लाइन पर उसका शव मिला। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त के बाद सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटनास्थल से करीब चार सौ मीटर प्राथमिक विद्यालय ओबरा के पास युवक का सब्जी से भरा थैला व चप्पल पड़ा था। चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। युवक के पैर में ट्रेन की चपेट में आने से खरोंच का निशान बना हुआ है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें