गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को चतरा ब्लॉक के नाको गांव स्थित मुख्य कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने किया। बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।
गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की ओर से धर्मार्थ कार्यों के साथ प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। बैठक में ट्रस्ट की ओर से हर साल की तरह गुप्त काशी दर्शन यात्रा के आयोजन की रणनीति तैयार की गई। यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम तक जाएगी। यात्रा के दौरान जहां-जहां पड़ाव होगा, वहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रवि प्रकाश चौबे ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं में धार्मिक चेतना जागृत करना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराना भी है। कार्यक्रम का संचालन सौरभ कांत पति तिवारी ने किया। इस मौके पर हेमलाल सखी, संदीप पाण्डेय, प्रयाग गिरी, जीपी दत्त, पिनाक बाबू, दीनानाथ यादव मौजूद रहे।