फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Sun, 10 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
नृत्य करते बच्चे
विज्ञापन
 एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में स्थित संत जोसेफ स्कूल में शनिवार को प्रतिभा निखार सप्ताह के तहत आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा चार से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। इसके बाद परिणामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन



संत जोसेफ स्कूल के प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं के समूह नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद परिणामों की घोषणा की गई तो प्रतिभावान छात्रों के चेहरे चमक उठे। कक्षा चार से छह बी वर्ग में क्यूना क्रास्ता, प्रशस्ति स्निग्ध, मालविका अंशिका, प्रांजल एवं आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेनी, प्रज्ञा, आद्या, सेरिल, साक्षी तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह कोयल, निकुंज, स्नेहा, अंजली, अनामिका, मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा सात से नौ के सी वर्ग में अकांक्षा मालवीया, क्रीष्टी थामस, दृष्टि पाठक, अनुष्का राज, वर्षापाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुशाग्र शुक्ला, रोहित गुप्ता, अमनराज, मो. अतिक खान, अमन दोहरी ने द्वितीय स्थान एवं आस्था, प्रीती, श्रद्धा समृद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सेंट फ्रांसिस स्क्ूल की सिस्टर जोशिला तथा सुष्मिता रहीं।
विज्ञापन



जिन्होंने कड़ी स्पर्धा के बीच नृत्यकला में निपुण छात्रों का निर्णय लिया। आकर्षक रंग-बिरंगे वेषभूषा में उपस्थित छात्रों के प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।  प्रधानाचार्य वाल्टर डिसिल्वा ने बताया कि प्रत्येक छात्र में कोई न कोई कला जरूर छिपी रहती है जरूरत है तो सिर्फ मौके और प्रोत्साहन की। जिसके लिए विद्यालय ही उचित स्थान होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें