फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lightning Strike: बिजली गिरने से दादी की मौत, गोद में बैठा पोता सुरक्षित, कुदरत के करिश्मे से सभी हैरान

Wed, 05 Jul 2023 07:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के नेवारी गांव निवासी गुलाबी देवी (52) अपने पोते अबी (6) को गोद में लेकर घर के बरामदे में बैठी थीं। इसे ईश्वर का चमत्कार ही कहा जाएगा कि जहां गुलाबी देकी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं गोद में बैठा पोता सुरक्षित रहा। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को बिजली गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से मासूम समेत छह लोग झुलस गए। सभी को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।  नेवारी गांव निवासी गुलाबी देवी (52) अपने पति खरपत्तू के साथ घर के बरामदे में बैठी थीं।

विज्ञापन


इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से गुलाबी देवी झुलस गई। उनके शरीर का आधा हिस्सा और कपड़े झुलस गए। गुलाबी की गोद में बैठा पोता अबी (6) पुत्र रमेश भी मामूली रूप से झुलस गया। परिजन दोनों को घोरावल सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टर ने गुलाबी देवी को मृत घोषित कर दिया।

इसे ईश्वर का चमत्कार ही कहा जाएगा कि जहां गुलाबी देवी की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं गोद में बैठा पोता अबी मामूली रूप से प्रभावित हुआ और बगल में बैठा पति खरपत्तू भी बाल-बाल बच गया। कुदरत के इस करिश्मे से लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें;  विवाद के बाद मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने दो बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर

अलग-अलग गांव में गिरी बिजली

एक अन्य घटना में राज नारायण की एक भैंस बिजली गिरने से मर गई। खरुआंव निवासी सरस्वती (55) पत्नी नंदलाल घर में थी। इसी दौरान बिजली घर के पास पीपल के वृक्ष घर गिरा। सरस्वती अचेत हो गई। भरौली निवासी आलोक सिंह (33) पुत्र सूर्यभान सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। अचानक मौसम खराब होने पर पेढ़ गांव में पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बिजली गिरने से वह अचेत हो गए।
विज्ञापन

देवरीकाठ निवासी सुनीता (40) पत्नी संजय बिजली से अचेत हो गई और उसके घर का शीट भी उखड़ गया। मुंगेहरी गांव निवासी बैजंती (32) पत्नी अन्नू विश्वकर्मा और बिसुंधरी निवासी रीना देवी (40) महेंद्र प्रसाद बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि गुलाबी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें