फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को अधिवक्ता भवन में हुई। इसमें प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

डीबीए के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवियों में अग्रणी अधिवक्ताओं के जीवन रक्षा की नैतिक जिम्मेदारी सरकार की है। इसके लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू किया जाना जरूरी है। अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि न्याय पालिका हमारे जीवंत लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। लोगों को न्याय दिलाने और संविधान में दिए गए मूल एवं विधिक अधिकारों की रक्षा में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा की गारंटी सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान अधिवक्ताओं और उनके परिवार को आयुष्मान योजना से जोड़ने, युवा अधिवक्ताओं को तीन वर्ष तक पांच हजार प्रति माह किताब आदि के लिए देने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर विनीत कुमार श्रीवास्तव, रियाज खान, बीपी सिंह, कामता प्रसाद यादव, रामगोपाल दुबे, मनोज कुमार चौबे, अनिल कुमार सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें