उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जीप में लदे पोषाहार को पकड़ा गया। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों में वितरित किए जाने वाले पोषाहार को घर ले जा रही थी। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनभद्र जिले के पिपरी ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बच्चों के लिए आया पोषाहार गांव से उठाकर डिबुलगंज अपने घर लेकर चली गई। इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ जीप के पीछे डिबुलगंज पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को फोन कर उतारे गए पोषाहार को जब्त करवा दिया और जीप में रखे पोषाहार को अपने साथ पिपरी सोनवानी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर ले गए।
ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। आरोप है कि केंद्र की बजाय पोषाहार को घर पर ले जाकर कालाबाजारी की जानी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।