फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: गोरखपुर सांसद रवि किशन का दावा, निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत तय

Fri, 21 Oct 2022 08:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनांचल महोत्सव में शामिल होने के गोरखपुर सांसद रवि किशन ओबरा पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह ही नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत तय है
विज्ञापन
सोनांचल महोत्सव में सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव की तरह ही नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत तय है। डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। इससे प्रभावित लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। यह बातें गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने वीआईपी अतिथि गृह में पत्रकारों से कहीं।

विज्ञापन


सोनांचल महोत्सव में शामिल होने आए रवि किशन ने कहा कि वह जनता से रूबरू होने और उनका प्यार पाने के लिए ओबरा आए हैं। सोनभद्र की धरती पर वह कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। इसलिए उन्हें इस धरती से मोह हो गया है। गोरखपुर सांसद ने कहा कि अक्सर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोनभद्र के बारे में उनकी चर्चा होती है।

सोनभद्र की वादियां फिल्म शूटिंग के लिए बहुत मुफीद

सोनभद्र की धरती तो खनिज संपदा की धरती है। सोना, चांदी, हीरा और एक से एक खान व खदानें यहां मौजूद हैं। बताया कि यहां की वादियां फिल्म शूटिंग के लिए बहुत मुफीद हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को लेकर योगी सरकार इस जिले के विकास के लिए पूरी तरह संजीदा है। 

सोनभद्र में वेब सीरीज की शूटिंग

फिल्म और राजनीति में सामंजस्य बनाने के प्रश्न पर अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मेरे फिल्म छोड़ देने से करोड़ों रुपये की हानि हो सकती हैं। फिर भी मैं जनता की सेवा करना बेहतर समझता हूं।
विज्ञापन

रवि किशन ने कहा कि वर्तमान में मेरी कई फिल्में निर्माणाधीन हैं। कुछ फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग सोनभद्र में वह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब जितनी जल्दी फिल्में बन रही हैं उतनी ही जल्दी पर्दे से उतर भी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें