फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 08 Jan 2025 05:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और गृहमंत्री का विरोध दर्ज किया। मांग किया कि बाबा साहब पर टिप्पणी के लिए  गृह मंत्री देश से माफी मांगे।
विज्ञापन
मार्च निकालकर विरोध दर्ज करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।  जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने सदन में बाबा साहब पर गृहमंत्री की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए देशवासियों से मांफी मांगने की मांग रखी।

विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया व गोंगपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे-कुचले और वंचित वर्ग को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। उनके प्रति कोई भी आपत्तिजनक बात स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

गोंगपा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि ज्ञापन सोनभद्र जिले में पांचवीं अनुसूची लागू करने, वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत दावेदारों को अभिभोग प्रमाण पत्र देने, किसानों को बिजली-पानी मुफ्त देने के साथ ही सोनभद्र के बेरोजगारों को कंपनियों में नौकरी देने की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन


नेतृत्व जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया और संचालन जिला महासचिव रामचंद्र टेकाम ने किया। विरोध प्रदर्शन में हीरालाल, रामचरित्र नेताम, राजेंद्र सिंह मरपची, कनई चेरो, बिंदू अगरिया, आरके सिंह अर्मी, शिव प्रसाद अर्मो आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें