चोपन पुलिस को बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी एक ऐसा आरोपी पुलिस के हाथ चढ़ा जो मानवता को शर्मसार कर रहा था। बताया जा रहा है कि डेढ़ वर्ष से किशोरी को आरोपी ने अपने साथ रखे हुए था पिता की तहरीर पर सक्रिय हुई पुलिस ने बसकटवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव में नाच-गाने की आड़ में किशोरी से देह व्यापार कराने का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक और उसकी सास समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक ने किशोरी को अपनी पत्नी बनाकर रखा था। इस बीच किशोरी का दो बार गर्भपात भी कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर करगरा निवासी सूरज पर अपनी बेटी (14) को पिछले डेढ़ वर्ष से पत्नी बनाकर रखने और उससे अनैतिक कार्य कराने का आरोप लगाया था। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने बुधवार को बसकटवा मोड़ के पास से आरोपी सूरज को हिरासत में लिया।
उससे पूछताछ के बाद करगरा के ही सत्येंद्र, उसकी सास बुधवंती और मुन्ना को भी गिरफ्तार किया गया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने किशोरी से देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की। वह नाच-गाने के बहाने किशोरी को अपने साथ ले जाते थे और उससे अनैतिक कार्य कराते थे। पिछले डेढ़ साल में जबरन दवा खिलाकर किशोरी का दो बार गर्भपात भी कराया गया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। मामले की जांच सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी को सौंपी गई है। जांच में अन्य नाम प्रकाश में आने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया कि ऐसे अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है, जो नाच-गाने के धंधे से जुड़े हैं। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया, एसएसआई उमाशंकर यादव, कांस्टेबल अभय कुमार, दीपक वर्मा, महिला कांस्टेबल दीपा यादव आदि मौजूद रहे।