फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : जीत पर दावत के लिए गोकशी का आरोप, प्रधान समेत पांच गिरफ्तार, मुकदमा

Fri, 07 May 2021 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

कोन थाना क्षेत्र के बरवाखाड़ ग्राम पंचायत का मामला
नव निर्वाचित प्रधान ने जीत की खुशी में दी थी दावत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना काल में चुनाव के बाद अब जश्न का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार रात सोनभद्र  में कोन के ग्राम पंचायत बरवाखाड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को पता चला कि नवनिर्वाचित प्रधान दावत दे रहा है। इसके लिए कुरधन पहाड़ी के पास एक व्यक्ति के घर में गोकशी की जा रही है। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बात हिंदू संगठनों तक पहुंची तो मामले ने तूल पकड़ ली। पुलिस ने रात में ही प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नव निर्वाचित प्रधान ने जीत की खुशी में यह दावत दी थी। कोन पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस के अलावा औजार बरामद किया है। मामले में नवनिर्वाचित प्रधान रुक्नुद्दीन, अकरम अली, साहेबजान, नजमुल हसन, रहीश मुहम्मद के खिलाफ गोकशी व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उधर, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राम कुमार जायसवाल ने कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि जो शपथ लेने के पहले जेल की सलाखों के पीछे चला जाय, उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बरवाखाड़ गांव का चुनाव आगामी दिनों में होने वाले मतदान के साथ करा लिए जाय। इस मौके पर हरिशंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, सुशील जायसवाल, राकेश तिवारी, वाचस्पति तिवारी, नंदलाल समेत दर्जनों विश्व हिंदू व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें