फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत-संगीत में दिखी विविधता में एकता की झलक

विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान के समापन में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद की ओर से संचालित बालिका सशक्तीकरण अभियान का शनिवार को समापन हुआ। एनटीपीसी सभागार में देर शाम हुए समारोह में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं ने गीत-संगीत, नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। एक माह तक चलने वाले अभियान में शामिल बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीजीएम देवब्रत पॉल ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की जरूरत है। इस दिशा में एनटीपीसी का अभियान अच्छी पहल है। सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आसपास के गांव में काम किया जा रहा है। जब से इस सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई थी तब से लेकर अभी तक में इन बालिकाओं में सार्थक बदलाव दिख रहा है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्ष ऋतुपर्णा पॉल, सभी महाप्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें