फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीय शिकायत कर सकेंगी छात्राएं, लगवाई जाएगी पेटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। महिलाओं और छात्राओें की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सभी स्कूल-कॉलेजों में शिकायत पेटिका लगाना अनिवार्य कर दिया है। छात्राएं अपना शिकायती पत्र इस पेटी में डाल सकेंगे। मनचलों की शिकायत करने के लिए उन्हें थाना, चौकी तक जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस प्रशासन को महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दूर करने और उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने स्कूल-कॉलेज में पुलिस की ओर से शिकायत पेटी लगवाने का निर्णय लिया है। इसमें मनचलों के साथ ही उत्पीड़न करने वाले शिक्षकों की भी शिकायत की जा सकेगी। इस शिकायत पेटिका की चाबी पुलिस के पास रहेगी और शिकायत करने वाली छात्रा का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। एसपी के निर्देश पर जिलेभर के स्कूल-कॉलेजों में यह शिकायत पेटी लगवाई जाएगी। शहरी क्षेत्र में इसकी देखरेख महिला थाना प्रभारी को सौंपी जाएगी। एएसपी ऑपरेशन विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि शिकायत पेटिका में स्कूली छात्राएं बेधड़क अपना नाम जाहिर किए बिना मनचलों के खिलाफ अपनी शिकायत का पत्र डाल सकेंगी। प्रत्येक सप्ताह शिकायत पेटी खोलकर पत्रों का अवलोकन करते हुए उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह शिकायत पेटिका छात्राओं के साथ ही स्कूल में कार्य करने वाली शिक्षिकाओं एवं महिलाओं के लिए भी होगी। कोई भी अपनी समस्याओं को लिखकर डाल सकेगी।
महिलाओं और छात्राओें को सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार कार्य कर रही है। सभी कॉलेज और स्कूलों में पुलिस की ओर से शिकायत पेटियां लगाई जाएंगी। पुलिस से गोपनीय शिकायत छात्राएं कर सकेंगी। -अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें