फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी हंगामा: शादी से पहले प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, साथ रहने पर अड़ी, थाने में चल रही पंचायत

Sat, 21 May 2022 03:31 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के  एक गांव में शनिवार सुबह युवक के शादी की तैयारी चल रही थी। उसी समय शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वहां पहुंच कर हंगामा करने लगी। वह साथ रहने का जिद करने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। प्रेमिका का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अब चोरी से दूसरे से शादी रचा रहा है। उधर मामले की सूचना होने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमिका को समझा-बुझाकर शांत कराने के साथ ही उसे और उसके प्रेमी को कोतवाली बुलाकर ले गई।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 10 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक के शादी की तैयारी चल रही थी। उसी समय शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वहां पहुंच कर हंगामा करने लगी। वह साथ रहने का जिद करने लगी। उसका कहना था कि जिस लड़के की शादी होने जा रही है, उससे वह प्रेम करती है।

प्रेमिका के आने की खबर लगते ही युवक फरार
युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था और उससे शारीरिक संबंध भी बना चुका है। अब आरोपी चोरी से शादी कर रहा है। प्रेमिका के हंगामे की भनक लगते ही युवक फरार हो गया। आसपास के लोग युवती को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुटे रहे, लेकिन वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को मामले की सूचना दी। दारोग साहिद यादव ने कहा कि युवती और युवक को कोतवाली बुलाया गया है। पीड़िता जो तहरीर देगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक युवती और आरोपी युवक के परिवार वालों के बीच सुलह-समझौते की बात चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें