ग्राम पंचायत कचनरवा में असनाबांध स्थित क्रिस ज्योति कॉलेज के एक कमरे में रसोइयां का काम करने वाली कुमारी नेहा टोप्पो (18) का शव मिला। कॉलेज के एक कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे शव लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि नेहा टोप्पो जनवरी 2022 से कॉलेज में फादर समेत अन्य स्टाफों का खाना बनाने का काम करती थी। शुक्रवार की रात में नेहा अपने कमरे में सो रही थी। शनिवार की सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो फादर समेत स्टाफ उसे जगाने के लिए कमरे के बाहर से आवाज लगाई। अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद कुछ कर्मियों ने किसी तरह से खिड़की का फाटक खोलकर देखा तो नेहा का शव दुपट्टे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। एसएसआई अफरोज अहमद ने बताया कि नेहा टेप्पो निवासी लाल टावर अनपरा गेट नंबर दो 22 जनवरी से क्रिस ज्योति कॉलेज में स्टाफ का खाना बनाने की काम करती थी। उसका शव उसके कमरे में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।