फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कमी के चलते युवती ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को इलाज के दौरान रंजू 18 ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवती के शरीर में खून की कमी थी, जिसके चलते मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने युवती के मौत की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से मांची निवासी रंजू 18 पुत्री गोपाल की तबीयत खराब चल रही थी। रंजू का इलाज नजदीकी एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां चल रहा था। मंगलवार को युवती की तबीयत बिगड़न पर घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर संदीप ने युवती का प्राथमिक उपचार करते हुए उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। घरवाले उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच युवती की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजकर दस मिनट पर रंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती के शरीर में खून की कमी थी। डॉक्टर संदीप ने परिजनों को दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहां था। लेकिन इलाज के दौरान करीब पौने तीन बजे युवती की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें