फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: जंगल में मिला युवती का शव, कीड़ों ने काट लिया था चेहरा; नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 24 Feb 2024 05:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के महुआंव कला गांव के पहाड़ी इलाके में गांव वाले अपने पशुओं को चराने गए थे। वहां आ रही दुर्गंध का कारण पता करने लगे तो ग्रामीणों को युवती की लाश मिल गई। कीड़े पड़ चुके लाश की सूचना पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन शिनाख्त में कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चोपन थाना अंतर्गत महुआंव कला गांव के जंगल में शनिवार को एक युवती का शव पाया गया। शव से दुर्गंध उठ रही थी और चेहरा भी क्षत-विक्षत था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। मौत के कारणों के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


महुअरा झोरा जंगल की ओर से शनिवार की सुबह कुछ लोग पशु चराने गये थे। वहां पहाड़ियों के बीच एक युवती का शव दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त की कोशिश की। कीड़ों के काटने से चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण सफलता नहीं मिली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि युवती की उम्र करीब 20-21 वर्ष होने का अनुमान है। शव में कीड़े पड़ गए थे, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले उसकी मौत हुई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शरीर पर बाहर से कहीं चोट के निशान नहीं दिख रहे थे, ऐसे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें