फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आई कार, गाजीपुर के एसआई की मौत; पुलिस लाइन जाते समय हुई घटना

Sun, 30 Jun 2024 09:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में सड़क हादसे में गाजीपुर के एसआई की जान चली गई। विंढमगंज थाने में तैनात थे। शनिवार की में वह अपनी कार से विंढमगंज से पुलिस लाइन चुर्क जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।  
विज्ञापन
मृतक उमेश राय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर शनिवार की रात सड़क हादसे में विंढमगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। वह थाने से पुलिस लाइन जा रहे थे। उनकी कार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना अंतर्गत परसदा गांव निवासी उमेश राय पुत्र उदय नारायण राय गत 25 नवंबर से विंढमगंज थाने में तैनात थे। इससे पहले उनकी तैनाती कोन थाने में थी। शनिवार की रात वह अपनी वैगनार कार से विंढमगंज से पुलिस लाइन चुर्क जा रहे थे। दुद्धी से हाथीनाला के बीच जंगल में साऊडीह गांव में किसी वाहन की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसे में उमेश राय बुरी तरह घायल हुए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों से मिली सूचना पर हाथीनाला पुलिस व दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, दुद्धी कोतवाल मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक उमेश राय के परिजनों को दे दी। बताया जाता है कि उमेश राय 1992 बैच के दिवान रहे। प्रमोशन के बाद एसआई बने। मिर्जापुर, भदोही सहित कई जिलों में रह कर उन्होंने सेवा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें