फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आदिवासी समाज के हक और अधिकार के लिए आजीवन लड़े घमड़ी प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय खरवार महासभा की ओर से शुक्रवार को पूर्व विधायक हरिप्रसाद उर्फ घमड़ी सिंह की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी खरवार भवन लोढ़ी में किया गया। यहां पूरे जिले से खरवार समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान पूर्व विधायक की स्मृति में बने भवन में सपा सांसद ने जिला प्रशासन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने पूर्व विधायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हरिप्रसाद गरीबों, वंचितों और आदिवासी समाज की सशक्त आवाज थे। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया। सांसद ने कहा कि आज उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। खरवार महासभा के जिलाध्यक्ष एसएन खरवार ने समाज से संगठन की मजबूती बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक हरिप्रसाद ने समाज को एकजुट करने का कार्य किया और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी खरवार भवन लोढ़ी पर जिला प्रशासन की ओर से किए गए कथित कब्जे का मुद्दा भी उठाया गया। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिए जाने के बावजूद अब तक कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। उन्होंने इस मामले को संसद में उठाने की बात कही। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिप्रसाद की पत्नी समेत परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मुनिया देवी, शारदा खरवार, दशरथ सिंह खरवार, जय गोपाल सिंह खरवार, अमरनाथ सिंह खरवार, विकास सिंह खरवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें