बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर जरहा में जाम में फंसे वाहनों को ओवरटेक कर बाईपास से यात्री बस निकालने के दौरान कई उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन तार टूट गया। इससे उनके घरों में आपूर्ति ठप हो गई। मोहमद सफीक, दयाशंकर, गिरजाशंकर, ओमप्रकाश, एनके मजूमदार, नरेंद्र केशरी सहित अन्य कनेक्शन धारियों के बिजली के तार टूट जाने से उन्हें दुश्वारियों से जूझना पड़ा। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार लगने से दुकानदारों को परेशानी हुई। मनबढ़ बस चालक की वजह से रहवासियों में नाराजगी है। इस बाबत जेई बिहारी लाल ने बताया कि सर्विस केबल फॉल्ट हुआ है। मौके पर लाइनमैन को भेजकर तार जोड़वाया गया।