फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना में हो रही धांधली

Thu, 27 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना में हो रही धांधली
विज्ञापन
उज्जवला योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिविल लाइंस रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर एजेंसी संचालक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब आधा घंटा जाम लगने से वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। एसडीएम अशोक कुमार सिंह और डीएसओ सीमा सिंह से कार्रवाई की मांग उठाई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ और यातायात बहाल हुई। भाजपा नेताओं ने शीघ्र कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि निर्धन परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया जा रहा है मगर सोनभद्र में एक गैस एजेंसी के कर्मी  कनेक्शन के नाम पर पात्रों से रुपये ले रहे हैं। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला उपाघ्यक्ष गंगा सिंह, चतरा मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में बिचौलियों के माध्यम से धन उगाही हो रही है। जाम लगने की सूचना पर एएसपी मुख्यालय सीपी शुक्ला भी मौक पहुंच गए।

एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। धरना-प्रदर्शन में कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, आलोक सिंह, सुरेश शुक्ला, सुनील सिंह, संजय जायसवाल, हरिओम सेठ, शंभू नारायण सिंह, अजय मिश्रा, रजनीश रघुवंशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें