फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कंट्रोल रूम में कराएं समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कृषि भवन मंगुराही में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। किसान कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करके समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जिले के प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों को ई-केवाईसी कराने एवं कृषि से संबंधित आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए कृषि भवन मंगुराही में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम संचालन के लिए अवर अभियंता कार्यालय संतोष कुमार को नामित किया गया है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कंट्रोल रूम संचालक/अवर अभियंता के मोबाइल नंबर 8423729722 पर कॉल करके किसान समस्या का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से ई-केवाईसी कराने के लिए आह्वान किया। कहा कि जो किसान ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, उनका सम्मान निधि रोक दी जाएगी। इसलिए किसानों को सम्मान निधि पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें