फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली से जुड़ी शिकायतों का समय से कराएं समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत, औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, 1912 पर विद्युत से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और मीटर रीडिंग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सभापति दिनेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में गठित समिति में सदस्य विजय बहादुर पाठक जितेंद्र सिंह सेंगर, रतन पाल सिंह भी मौजूद रहे। सभापति ने कहा कि विद्युत समस्या से संबंधित उपभोक्ताओं से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए।
टोल फ्री नंबर 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतें प्राथमिकता से दूर होनी चाहिए। किसानों की आजीविका व कृषि खेती सुचारू ढंग से हो इसके लिए विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय अवधि में कराएं। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने जांच समिति की ओर से मिले निर्देशों का पालन कराने का भरोसा दिया। इससे पहले समिति ने ओबरा परियोजना के बी और सी पावर प्लांट निरीक्षण किया था। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें