फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाथीनाला से औड़ीमोड़ तक फोरलेन के निर्माण पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को रेणुकूट स्थित हिंडाल्को गेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित हाथीनाला से औड़ी मोड़ अनपरा तक के फोरलेन कार्य को शीघ्र शुरू कराने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मंत्रालय के हेड क्वार्टर नई दिल्ली से आए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुदीप चौधरी, आलोक पांडेय, मोहित, ओंकार भारती तथा मिर्जापुर से अधिशासी अभियंता डी.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
जनप्रतिनिधियों ने बैठक में क्षेत्र की गंभीर समस्याएं रखते हुए बताया कि हाथीनाला से औड़ी मोड़ अनपरा तक सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा जाम लगने से बच्चों के स्कूल तक बंद करने की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन

मंत्रालय की टीम ने दूसरी बार मौके पर पहुंचकर सर्वेक्षण किया। सुदीप चौधरी और आलोक पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विस्तृत सर्वे किया।
भाजपा नेत्री इशिका पांडेय की अगुवाई में स्थानीय प्रतिनिधियों को अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान जल्द ही होगा और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। बैठक में लोकाभिराम त्रिपाठी, ओमप्रकाश दुबे, अनुज बिहारी चौबे, आफताब अहमद, संजय तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें