फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किफायती दर पर मिलेगा अनाज

Fri, 09 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सदर ब्लॉक की जिगना ग्राम पंचायत में जिलाधिकारी सीबी सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना।
गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत किफायती दर  दो रुपये गेहूॅं व तीन रुपये चावल मुहैया कराने के लिए पर्याप्त यूनिटें  बढ़ाने का निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी राम जतन यादव को दिया। मौके पर कोटेदार को बुलाकर वितरण व्यवस्था की जानकारी की। चेताया कि हर हाल में पात्रों को किफायती दर पर खाद्यान्न  आदि मुहैया हो।  गांव के लोगों ने नहर, नाली के  निर्माण की मांग की जिस पर डीएम ने 12 लाख रुपये की व्यवस्था कराने, पंचायत भवन  बनवाने, एक नया हैंडपंप लगाने, चार रिबोर  कराने का निर्देश दिया। इसके पहले पंचायत के ओडीएफ होने पर ग्रामीणों ने पांच किमी लंबी मोटरसाइकल यात्रा निकाली। डीएम सीबी सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने निगरानी टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया।
ओडीएफ घोषित करने के बाद यहां सभा में डीएम सीबी सिंह ने सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि इंसान अपने सोच का स्तर बड़ा करके बड़े से बड़ा काम कर सकता है,  जो जिगना के नागरिकों ने कर दिखाया। साफ-सफाई से  चतुर्दिक विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में उन्होंने जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीडीओ रामाश्रय, डीपीआरओ एमपी  द्विवेदी, श्याम बिहारी यादव, अजीत कुमार त्रिपाठी, विष्णु  तिवारी, डीपीसी अनिल केशरी, किरन  सिंह, ग्राम            प्रधान मोहन आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें