दुद्धी नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में सरकारी धन का किए गए दुरुपयोग के शिकायत की जांच शुरू हो गई हैै। लोकायुक्त ने डीएम को चार सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया हैै। डीएम के निर्देश पर एडीएम राम चंद्र ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी हैै।
दुद्धी निवासी ओंकारनाथ ने दो जून 2015 और 22 अप्रैल 2016 को लोकायुक्त को नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष, ईओ, अवर अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा था। ओंकारनाथ का आरोप है कि पिछले करीब तीन सालों में दुद्धी नगर में नगर पंचायत द्वारा कराए गए इंटरलाकिंग, कवर्ड नाली, सीसी रोड, नाला मरम्मत, स्टेडियम में कमरे का निर्माण, पानी की पांच टंकियों के निर्माण समेत अन्य कार्यों में धांधली बरती गई है। विकास कार्य कराने केे नाम पर करोड़ों रुपयों का बंदरबाट किया गया हैै। इसकी जांच होने पर सच्चाई खुल कर सामने आ जाएगी। शिकायकर्ता का आरोप है कि विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी की शिकायत उसने तहसील दिवस में किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए 21 नवंबर को लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव एके सिंघल ने डीएम को शिकायती पत्र की जांच करने के लिए पत्र भेजा हैै। जांच कर रहे अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि लोकायुक्त द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर जांच कर रिपोर्ट भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा है उसमें जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ रिपोर्ट डीएम के माध्यम से लोकायुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।