फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हरीतिमा एप पर सभी पौधों की कराएं जियो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण और गंगा समिति की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान संबंधित विभागों को वृक्षारोपण, जैव अपशिष्ट प्रबंधन, जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पौधों की 100 प्रतिशत जियो टैगिंग करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

सीडीओ जागृति अवस्थी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पौधरोपण के लिए जिन विभागों को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं, वे समय से पहले गड्ढा खोदाई का कार्य पूर्ण कर लें। वर्ष 2023-24 में किए गए पौधरोपण की माहवार जीवितता प्रतिशत रिपोर्ट भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने हरीतिमा एप पर 100 प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई। सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और पशु चिकित्सालयों को मानक के अनुसार जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उद्योगों की ओर से खतरनाक अपशिष्ट को नदियों व तालाबों में जाने से रोकने के लिए कठोर कार्रवाई करने पर बल दिया गया। सीडीओ ने खनिज परिवहन से उत्पन्न फ्लाई ऐश नियंत्रण, नदियों की स्वच्छता एवं प्रवाह बनाए रखने और सोन नदी किनारे बसे गांवों में प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों से सामंजस्य बनाकर पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने को कहा। बैठक में डीएफओ रॉबर्ट्सगंज कुंज बिहारी वर्मा, डीएफओ ओबरा, डीएफओ रेणुकूट सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें