फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्रांडेड से सस्ती और उतनी ही असरदार हैं जेनेरिक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जेनरिक दवाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन औषधि दिवस मनाया गया। इस दौरान मेडिकल काॅलेज अस्पताल, जन औषधि केंद्रों पर गोष्ठी और कार्यशाला हुई। वक्ताओं ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाइयां बाजार मूल्य 50 से 80 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सीएमओ डॉ.अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में जन औषधि दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। वक्ताओं ने जन औषधि केंद्र के कार्य और इसके लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि जेनेरिक और ब्रांडेड दवाइयों में कोई फर्क नहीं होता। यह दोनों एक जैसे ही काम करती हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि ब्रांडेड दवाइयां महंगी होती हैं। मरीजों के लिए जिले में दस से ज्यादा ‘जन औषधि केंद्र ’ खोले गए हैं। उधर, सातवें जन औषधि दिवस के मौके पर रोडवेज स्थित जन औषधि केंद्र पर भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं। जेनेरिक दवाइयों के लाभ के संबंध में जागरूक किया गया। विधायक ने आम जन को जन औषधि के उद्देश्यों और उसके फायदे बताए। किसी भी गरीब-जरूरतमंद को जीवनरक्षक दवाओं के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए पीएम मोदी ने सात वर्ष पहले जन औषधि परियोजना की नींव रखी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए समर्पित जन औषधि परियोजना इन्हीं उद्देश्यों की एक मजबूत कड़ी है। अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, अनीता मौर्य शामिल रहे। पंडित रमा शंकर शुक्ला को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें