फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में मूर्ति स्थापित कर गणपति बप्पा की हुई पूजा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज पन्नूगंज रोड पर एक मकान में गणेश पूजन करती युवतियां। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। वैश्विक महामारी की वजह से सार्वजनिक रूप से पंडाल न सजा पाने वाले भक्त इस साल अपने घरों में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा रखकर पूजन अर्चन कर रहे हैं। शनिवार केा राबर्ट्र्सगंज साथ ग्रामीण इलाकों में घरों में मूर्ति स्थापित करके विघभनहर्ता गणेश की पूजा की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित संख्या में भक्तों ने पूजन किया।
विज्ञापन

राबर्ट्र्सगंज नगर के सामने मनीष केशरी के आवास पर और राबर्ट्र्सगंज साधन सहकारी समिति के पास विनोद सोनी के आवास पर गणपति बप्पा की मूर्ति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। दोनों स्थानों पर एक सप्ताह तक पूजन अर्चन होगा। मनीष केशरी का कहना है कि सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए विघ्रहर्ता श्रीगणेश का पूजनोत्सव मनाया जा रहा है। घर में आयोजन होने से बाहरी लोगों का आना नहीं होगा। सिर्फ घर के सदस्य ही पूजन में भाग लेंगे। पायल गोयल, बृजेश दुबे का कहना है कि वे महामारी की वजह से वे अपने घरों में श्रीगणेश की पूजा कर रही हैं। ज्योति जैन और नरेंद्र झुनझुनवाला का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से सभी त्योहार फीका जा रहा है। हम लोग हर साल गणेश उत्सव में भाग लेते है और पूजन अर्चन करते थे। महामारी के मद्देनजर इस साल अपने घरों में गणपति बप्पा की पूजा की जा रही है। राबर्ट्सगंज के श्यामा सोनी, विष्णु, सुमित्रा, शुभम सोनी, शिवानी आदि अपने-अपने घरों में पूजा अर्चना कर रही है।
विंढमगंज प्रतिनिधि के अनुसार, करोना संकटकाल में हर पर्व फीका होते जा रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विंढमगंज के कोलिनडुबा गांव में एचईएस कंपनी के कर्मचारियों ने गणेश प्रतिमा की पूजा प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ किया। पहले यहां स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए पड़ोस के गांव के लोग आते थे। लेकिन करोना के कारण कंपनी के कर्मचारियों ने बाहर से आने वाले किसी को भी मना कर दिया है। सिर्फ कंपनी के दर्जनभर कर्मचारी प्रतिमा रखें सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पहले दिन पूजा पाठ किया। इसी तरह अन्य स्थानों पर लोगों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें