वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी स्टेट बैंक के सामने बाइक सवार के गले में बांस से चोट लग जाने से युवक की हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोग घायल को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दिलीप कुमार जायसवाल (35) निवासी सेमरिया की वैनी में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शनिवार को दुकान बंद थी। शाम पांच बजे के करीब वह वैनी से अपने घर सेमरिया जा रहे थे। रास्ते में पौनी स्टेट बैंक के पास एक व्यक्ति कन्धे पर बांस लेकर जा रहा था कि अचानक वह पीछे घूम गया।इससे बांस का एक हिस्सा दिलीप के गले में धंस गया। इससे वह घायल हो गए। आसपास के लोग आनन फानन में घायल को वैनी सीएचसी ले आए। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।