फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट के दोषियों को चार साल आठ महीने की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी 22 आशुतोष कुमार सिंह की अदालत ने बुधवार को गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दो दोषियों को चार साल आठ महीने की कैद की सजा सुनाई। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 10-10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाल प्रशांत कुमार को 20 जनवरी 2017 को गश्त के दौरान शातिर बदमाश राजेश पासवान के गिरोह के दो सदस्यों के बारे में सूचना मिली थी। झारखंड निवासी राजेश के गैंग में झारखंड के भवनाथपुर थाना क्षेत्र निवासी अजय पासवान और पलामू डाल्टनगंज के बगहिया निवासी राहुल सक्रिय सदस्य हैं। मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी अजय पासवान और राहुल को चार साल आठ महीने की कैद और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर 10-10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता धनंजय शुक्ला ने बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें