फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के बाद किशोरी का वीडियो भी वायरल करने का आरोप है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती है। उसकी शादी के लिए बाचतीत की जा रही है। गत 12 जनवरी की दोपहर लड़की घर से कुछ दूर नदी की तरफ खेत में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। वहां दो युवक पहले से ही घात लगाए बैठे थे। दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसे अरहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। दोनों ने उसका वीडियो भी बनाया। उसे वायरल करने की धमकी देते हुए डरा-धमका कर घर भेज दिया। बाद में दोनों ने यह वीडियो अपने एक दोस्त इशहाक को दे दिया, जिसने उसे वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों ने तीन दिन पूर्व कोन थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मंगरु उर्फ इंसाफ अली, एक किशोर व इशहाक के विरुद्ध केस दर्ज किया।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने मंगरू उर्फ इंसाफ अली और वीडियो वायरल करने वाले इशहाक को जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत के साथ एसएसआई रवींद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह, सचिव यादव, रमेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें