फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी गए जेल, रखी जा रही पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव मेें किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस ने मंगलवार को चालान कर दिया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को जिला कारागार गुरमा भेज दिया। उधर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस पैनी नजर रख रही है। उच्चाधिकारी भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को ननिहाल गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। एसपी अमरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एएसपी विनोद कुमार और सीओ की अगुवाई में टीमेें गठित करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शफाकत अली, जलील मोहम्मद, ताजुद्दीन व एक नाबालिग लड़के का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कहा कि न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जिस गांव में घटना घटित हुई है वहां पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात है। गांव में पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई माहौल को बिगाड़ने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें