फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर मनाई जाएगी गांधी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में दो अक्तूबर को गांधी जयंती सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर मनाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। सुरक्षा उपायों के साथ कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। उस दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनकी धर्म पत्नियों को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप मनाने की व्यवस्था की जा रही है। उस दिन सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। सुबह सात बजे शहरी क्षेत्रों की मलिन बस्तियों व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई की जायेगी। प्लास्टिक व कूड़ों को इकट्ठा कर निस्तारण किया जायेगा। इसी तरह सुबह नौ बजे सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व अन्य संस्थाओं में किसी बड़े हाल या कक्ष में अधिकारियों, प्रधानाचार्यों आदि द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन संघर्षों व विचारों आदि विषयों पर विचार गोष्ठी की जायेगी। स्कूलों में गॉधी जी के जीवन मूल्यों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन कोविड-19 के दृष्टिगत आनलाइन किया जाएगा। अध्यापकों की कुल क्षमता का 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति कार्यक्रम में होगी और सभी को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना होगा। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धर्म पत्नियों को उनके घर जाकर मिष्ठान व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया जाएगा।
दो अक्तूबर को ही सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों व कोविड वार्ड के एल-1 में फल वितरण किया जायेगा। घोरावल तहसील के देवघड़ गांव में मेगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन करके स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मुहैया करायी जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें