मूल निवासी संविदा श्रमिक यूनियन के बैनर तले अनपरा डी के मजदूरों ने मंगलवार को परियोजना गेट के पास सभा की। डा. अंबेडकर को अपना आदर्श बताते हुए, श्रम कानूनों का प्रभावी पालन कराए जाने की मांग की।
इस दौरान संविदा कंपनियों में कार्यरत मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने के लिए संगठन की ओर से मजदूर नेताओं का चयन भी किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रामदुलारे पनिका का कहना था कि संगठन हमेशा से मजदूरों की आवाज उठाता रहा है। बाबा साहेब भीम राम अंबेडकर का जीवन मजदूरों को हक के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।
इसलिए उनकी जयंती के मौके पर सभी को हक के लिए एकजुट होने का संकल्प लेना होगा। अवधनारायण शुक्ल, संगठन मंत्री अवधेश कुमार जायसवाल, अनिल कुमार यादव आदि का कहना था कि मजदूरों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चाहे इसके लिए कितना ही संघर्ष करना पड़े। इस दौरान अनपरा डी से जुड़ी संविदा कंपनियों में मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चंद्रभान मिश्रा, सुरेंद्र यादव, देवचंद बैस्वार, रामकुमार, दिलीप कुमार, श्याम राय, संतोष कुमार यादव और कैलाश गोड़ को मनोनीत किया गया।
मजदूरों की मांग को देखते हुए इस दिन अनपरा डी में अंबेडकर जयंती का अवकाश भी रखा गया।