एनटीपीसी रिहंद में तैनात सीआईएसएफ की अग्निशमन शाखा में मंगलवार को अग्निसुरक्षा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक पी. रमेश ने अमरशहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और अग्निशमन शाखा के बुकलेट का विमोचन किया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित जीवन जीने के लिए हमें दुर्घटना निवारण नियमों का पालन करना होगा। आग से बचाव के लिए जनता को जागरूक करना और इसको लेकर लोगों को प्रशिक्षण देना ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ज्ञातव्य हो कि 14 अप्रैल 1944 को बांबे डॉक यार्ड में लगे आग एवं विस्फ ोट के कारण 66 अधिकारी, 89 फ ायर कर्मी और सात सौ नागरिकों की जान चली गई थी।
उन्हीं को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रति वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस के रूप में मनाया जाता है। संचालन फायर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, धन्यवाद ज्ञापन सहायक समादेष्टा पी बालाकृष्णन ने दिया।
शक्तिनगर संवाददाता के अनुसार एनटीपीसी सिंगरौली में अगिभनशमन सुरक्षा दिवस पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।