फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लेकर अस्पताल और बाजार, हर जगह हो रहा कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
देश, प्रदेश और जिले मेें कोरोना के बढ़ रहे मामले को देखते हुए डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले में तीन माह के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इसके बावजूद सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी कार्यालयों और सार्वजनिक जगहों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। यहां तक स्कूलों में नियमों की अनदेखी कर बच्चों को बैठाया जा रहा है। इससे संक्रमण बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में भी कोरोना के मामलों मेें उछाल देखने को मिल रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य महकमा कोविड अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं का बेहतर इंतजाम करने में जुट गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों का बेहतर उपचार किया जा सकें। स्वास्थ्य विभाग की आंकड़ों पर गौर करें तो वर्तमान में जिले में कोरोना के 20 मामले एक्टिव हैं। कोराना के मामले बढ़ने के बाद भी सरकारी विभागों, स्कूलों समेत अन्य जगहों पर पूर्व में सरकार की ओर से कोरोना की तीसरी लहर में बनाए गए कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। गिने-चुने अफसरों और कर्मियों को छोड़ दें तो शेष लोग मास्क तक नहीं पहन रहे हैं। विभागों में सैनिटाइजर तक की व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल समेत अन्य राजकीय अस्पतालों और निजी अस्पतालों में भी स्वास्थ्यकर्मी तक मास्क नहीं पहन रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी और मरीज सभी बगैर मास्क दिखे। हालांकि कोराना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाने कके लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने तीन माह के लिए धारा 144 लागू करते हुए मातहतों केे कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें