पीड़िता के मुताबिक आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव देने लगा। दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करता था। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। विवश होकर उसने गत 28 फरवरी को सदर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन का दबाव देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी चुर्क के वार्ड नंबर एक निवासी साहजेब को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।