सदर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है । आरोप है कि एक महिला का फर्जी ढंग से जमीन क्रय विक्रय कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विवेचक ऐश खां ने बताया कि पकरी गांव निवासी वादिनी सुशीला देवी की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले गणेश, कम्हारी गांव निवासी ऋषिकांत केशरी, मेहुड़ी निवासी लाल उर्फ पिंटू और बरकरा गांव निवासी सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के ऊपर वादिनी की जमीन को फर्जी ढंग से बेचने का आरोप है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि पूर्व में भी फर्जी ढंग से दूसरे की जमीन को बेचने के कई मामने में प्रकाश में आ चुके हैं और पुलिस कार्रवाई भी की। इसके बावजूद दूसरे की जमीन को खुद का बताकर बेचने वाला गिरोह सक्रिय होकर घटना को अंजाम दे रहा है। इस खेल में कुछ राजस्वकर्मी भी शामिल है। गहनता से जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी।