फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग गिरोह के कई महिलाओं समेत आठ पर गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी करने वाले गिरोह की पांच महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। वर्तमान में सभी आरोपी जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ठग गिरोह के सदस्य गांव की महिलाओं को बहला फुसला कर पुराने कपड़ों के बदले नये बर्तन देने के बहाने घरों मे घुस कर चोरी करते हैं। तीन जून को चैनपुर व पोखरा के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बभनी थाने में की थी। थाना क्षेत्र के चैनपुर व पोखरा गाव में पुराने कपड़े ,जेवर चोरी करने वाले गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गुड्डु मल्हार पुत्र विनेसर मल्हार,दीपा पत्नि गुड्डु मल्हार निवासी गण कोवरा थाना चकाय जनपद जमुई बिहार, दामोदर मल्हार पुत्र सुरेश मल्हार ,सत्यम मल्हार पुत्र सुरेश मल्हार, अनुपा पत्नि सत्यम मल्हार निवासी किसगो थाना देवरी गिरीडीह, सकिना पत्नि सेठी मल्हार निवासी सरिया थाना सरिया जनपद हजारीबाग, सविता पत्नि दशरथ निवासी किसगो,थाना देवरी जनपद गिरीडिह,मधु पुत्र नीरज निवासी पेग थाना पेग जनपद वोकोरो झारखड के खिलाफ शनिवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें